ham aaj kahii.n dil kho baiThe
- Movie: Andaz
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Naushad
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Nargis, Dilip Kumar, Raj Kapoor
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हम आज कहीं दिल खो बैठे
यूँ समझो किसी के हो बैठे
हम आज कहीं ...
हरदम जो कोई पास आने लगा
भेद उल्फ़त के समझाने लगा
नज़रों से नज़र का टकराना
था दिल के लिये इक अफ़साना
हम हाथों से दिल को गंवा बैठे
हम आज कहीं ...
आँखों में समाया कोई मगर
कौन आया किसी को क्या ये खबर
पूछो तो यही है उसका पता
चंचल नैना और शोख अदा
हम दिल की नैय्या डुबो बैठे
हम आज कहीं ...
Comments/Credits:
% Credits: Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu)