haay re insaan kii majabuuriyaa.N
- Movie: Ghunghat
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Pradeep Kumar, Asha Parekh, Bharat Bhushan, Beena Roy
- Year/Decade: 1960, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हाय रे इन्सान की मजबूरियाँ -२
पास रह कर भी हैं कितनी ( दूरियाँ ) -२
हाय रे इन्सान की ...
कुछ अँधेरे में नज़र आता नहीं
कोई तारा राह दिखलाता नहीं
जाने उम्मीदों की मंज़िल है कहाँ -२
हाय रे इन्सान की ...
शमा के अंजाम की किसको ख़बर
ख़त्म होगी या जलेगी रात भर
जाने ये शोला बनेगी या धुआँ -२
हाय रे इन्सान की ...