guzare hai.n is tarah se duniyaa me.n din hamaare
- Movie: Bahana
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Helen, Sajjan, Mehmood, Meena Kumari, Sheela Vaz
- Year/Decade: 1960, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
गुज़रे हैं इस तरह से दुनिया में दिन हमारे
भीगे रहें हमेशा आँखों के दो किनारे
सीने से रंज-ओ-ग़म को हमने लगा के रखा
मजबूरियों को दिल ही दिल में छुपा के रखा
करते भी क्या ऐ क़िसमत, तेरे सितम के मारे
गुज़रे है इस तरह से
हसरत भरी कहानी, किस्सा है बेकसी का
लिखा है आँसूओं से अफ़साना ज़िंदगी का
कुछ ना किसी से कहना, ऐ मेरी बेज़ुबानी
ग़र्दिश नसीब की है, क्या दोष है किसी का
टूटे चमक-चमक कर तक़दीर के सितारे
गुज़रे है इस तरह से ...
Comments/Credits:
% Date: 11 Jan 2003 % Comments: Latanjali Series. bahana / bahaanaa.