gunagunaate hue gaate hue aa jaate hai.n - - Talat
- Movie: non-Film
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director:
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
गुनगुनाते हुए गाते हुए आ जाते हैं
रूह को ख़ाब से यूँ भी वो जगा जाते हैं
भूल जाता हूँ तो याद आते हैं वो रह-रह कर
नींद आती है तो वो आ के जगा जाते हैं
ख़ुद वो आयें कि न आयें मगर ऐ बेताबी
ये भी क्या कम है कि वो याद तो आ जाते हैं
वही हम हैं वही तू है वही बातें हैं तेरी
हम तेरी बज़्म से जाते हैं तो क्या जाते हैं
Comments/Credits:
% Credits: U V Ravindra