gu.Diyaa hamase ruuThii rahogii kab tak
- Movie: Dosti
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Sanjay Khan, Sushil Kumar, Sudhir Kumar, Baby Farida, Uma
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
( गुड़िया
हमसे रूठी रहोगी
कब तक न हँसोगी
देखो जी किरन सी लहराई
आई रे आई रे हँसी आई
देखो जी किरन सी लहराई
आई रे आई रे हँसी आई ) -२
गुड़िया
( झुकी-झुकी पलकों में आ के
देखो गुपचुप आँखों से झाँके
तुम्हारी हँसी
गुपचुप आँखों से झाँके ) -२
फिर भी
अँखियाँ बन्द करोगी
कब तक न हँसोगी
( देखो जी किरन सी लहराई
आई रे आई रे हँसी आई ) -२
गुड़िया
( अभी-अभी आँखों से छलके
अभी कुछ-कुछ होंठों पे झलके
तुम्हारी हँसी
कुछ-कुछ होंठों पे झलके ) -२
फिर भी
मुख पे हाथ धरोगी
कब तक न हँसोगी
( देखो जी किरन सी लहराई
आई रे आई रे हँसी आई ) -२
गुड़िया
हमसे रूठी रहोगी
कब तक न हँसोगी
( देखो जी किरन सी लहराई
आई रे आई रे हँसी आई ) -२