gorii chorii chorii jaanaa burii baat hai
- Movie: Ek Jhalak
- Singer(s): Hemant Kumar
- Music Director: Hemant Kumar
- Lyricist: S H Bihari
- Actors/Actresses: Pradeep Kumar, Vyjayantimala
- Year/Decade: 1957, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
गोरी चोरी चोरी जाना बुरी बात है
तेरी क़िसमत की चाबी मेरे हाथ है
ये लम्बा सफ़र पाँव नाज़ुक तेरे
तेरी राहों मे है ओ गोरी काँटें भरे
तेरा फिर भी मचलना बुरी बात है
तेरी क़िसमत की चाबी मेरे हाथ है
लचकती मटकती तू कहाँ चली
अरि धोख़े हैं दुनिया मे गली गली
हर क़दम पे मुसीबत का साथ है
तेरी क़िसमत की चाबी मेरे हाथ है
तुझको जाना है जा पर ज़रा सोच ले
ऐसा साथी तुझे फिर मिले न मिले
ये मुक़द्दर से हुई मुलक़ात है
तेरी क़िसमत की चाबी मेरे हाथ है
Comments/Credits:
% Transliterator: Prithviraj Dasgupta % Date: April 12, 2002 % Availability: HMV CD Magic Moments Hemant Kumar