gore gore o baa.Nke chhore
- Movie: Samadhi
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Amirbai
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Nalini Jaywant, Ashok Kumar, Kuldeep Kaur
- Year/Decade: 1950, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

लता: गोरे गोरे ओ बाँके छोरे कभी मेरी गली आया करो
अमीर: गोरी गोरी ओ बाँकी छोरी चाहे रोज़ बुलाया करो
लता: रोज़ रोज़ मुलाक़ात अच्छी नहीं
प्यार में ऐसी बात अच्छी नहीं
थोड़ा थोड़ा मिलना थोड़ी सी जुदाई
सदा चाँदनी रात अच्ची नहीं
अमीर: छोड़ो छोड़ो, जिया न तोड़ो
किसी और को जलाया करो
दोनों:
गोरी गोरी ओ बाँकी छोरी चाहे रोज़ बुलाया करो
गोरे गोरे ओ बाँके छोरे, कभी मेरी गली आया करो
गोरी गोरी ओ बाँकी छोरी, चाहे रोज़ बुलाया करो
लता: छोटी-सी बात पर ये लड़ाई?
प्यार की दुहाई है, प्यार की दुहाई
अखियों में अखियाँ डाल के तो देखो
चेहरे पे ग़ुस्सा हाय दिल में सफ़ाई
अमीर: घड़ी घड़ी, ओ बड़ी बड़ी,
ऐसी बातें न बनाया करो
दोनों:
गोरी गोरी ओ बाँकी छोरी, चाहे रोज़ बुलाया करो
गोरे गोरे ओ बाँके छोरे, कभी मेरी गली आया करो
गोरी गोरी ओ बाँकी छोरी चाहे रोज़ बुलाया करो
Comments/Credits:
% Transliterator: U.V. Ravindra % Credits: news:rec.music.indian.misc % Comments: GEETanjali series, Dec 01, 2002
