goraa goraa mukha.Daa ye tuune kahaa.N se paayaa
- Movie: Bhool Na Jaana
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Daan Singh
- Lyricist: Indeevar
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1960s, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
गोरा गोरा मुखड़ा ये तूने कहाँ से पाया है
तू है गोरी चोर तूने चाँद को चुराया है -२
अमावस की रात है ये हुई कैसे रोशनी
नहीं है गगन में चाँद छाई कैसे चाँदनी
हुई कैसे रोशनी छाई कैसे चाँदनी -२
धीरे धीरे परदा तूने चेहरे से हटाया है
तू है गोरी चोर ...
चले आए पीने वाले मैखानों को छोड़ के
खड़े तेरे रस्ते में पैमानों को तोड़ के
मैखानों को छोड़ के पैमानों को तोड़ के
बड़ी बड़ी आँखों से ये तूने क्या छलकाया है
तू है गोरी चोर ...