gho.Dii pe ho ke savaar chalaa hai duulhaa yaar
- Movie: Gulaam Begum Baadshaah
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Shatrughan Sinha, Devid, Anil Dhawan, Moushumi Chatterjee
- Year/Decade: 1973, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
घोड़ी पे हो के सवार चला है दूल्हा यार
कमरिया में बाँधे तलवार
अकड़ता है छैला मिली है ऐसी लैला
के जोड़ी है नहले पे दहला -२
घोड़ी पे हो के ...
कल तक बेचारा हम सा कँवारा फिरता था गली-गली मारा-मारा
देखी एक छोकरी फूलों की टोकरी बोला दिल थाम के मैं हारा-हारा
यार को मुबारक हो मुहब्बत की बाज़ी -२
मियाँ बीवी राज़ी तो क्या करेगा काज़ी -२
सदा फूले-फले दोनों का प्यार
घोड़ी पे हो के ...
दुल्हन की धुन है कैसा मगन है होगा मिलन देखो अभी-अभी
शादी की मस्ती लगती है सस्ती पड़ती है महँगी भी कभी-कभी
को : हाँ-हाँ पड़ती है महँगी भी कभी-कभी
ये बात मत भूलना प्यार की बहारें -२
नन्हें-मुन्नों की लगा देंगी क़तारें
तब उतरेगा जा के ख़ुमार
घोड़ी पे हो के ...