Gariibo.n par jo hotii hai.n ... Gam kaa fasaanaa kisako sunaae.n
- Movie: Mela
- Singer(s): Shamshad Begum
- Music Director: Naushad
- Lyricist:
- Actors/Actresses: Nargis, Dilip Kumar
- Year/Decade: 1948, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ग़रीबों पर जो होती हैं जफ़ाएं कौन सुनता है
ज़माने में दुखे दिल की सदाएं कौन सुनता है
ग़म का फ़साना किसको सुनाएं
टूटा हुआ दिल कैसे दिखाएं
तेरा भला हो तड़पाने वाले
दिल दे रहा है तुझको दुआएं
ग़म का फ़साना ...
हँसती है क़िसमत कहती है दुनिया
आपस में दो दिल मिलने ना पाएं
ग़म का फ़साना ...
तुझको क़सम है ऐसे मे आ जा
फिर ये ज़माने शायद ना आएं
ग़म का फ़साना ...
Comments/Credits:
%Transliterator: Aashish Thakker %Date: April 19, 2002