Gam\-e\-aashiyaanaa sataa_egaa kab tak
- Movie: Eighteen Fifty Seven/ 1857
- Singer(s): Suraiyya
- Music Director: Sajjad
- Lyricist: Mohan Singh
- Actors/Actresses: Nigar, Suraiyya, Lakshmi, Suresh, Vasti
- Year/Decade: 1946, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ग़म-ए-आशियाना सताएगा कब तक
मुझे मेरा दिल यूँ रुलाएगा कब तक
बना कर बिगाड़े हैं घर तूने लाखों
फ़लक ये तमाशे दिखाएगा कब तक
सितम आज करते हैं इन्साँ पे इन्साँ
तू इन्साँ को इन्साँ बनाएगा कब तक
तेरी आज दुनिया जहन्नुम बनी है
तू शान-ए-ख़ुदाई छिपाएगा कब तक
Comments/Credits:
% Credits: This lyrics were printed in Listeners' Bulletin Vol #41 under Geetanjali #31