falaq ke chaa.Nd kaa hamane jawaab dekh liyaa
- Movie: Ek Din Ka Sultan
- Singer(s): G. M. Durrani
- Music Director: Shanti Kumar
- Lyricist: Wali Saheb
- Actors/Actresses: Ghulam Mohammad, Mehtab, Wasti, Sadiq Ali
- Year/Decade: 1945, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
फ़लक़ के चाँद का
फ़लक़ के चाँद का हमने जवाब देख लिया
ज़मीं की गोद में कल
ज़मीं की गोद में कल माहताब देख लिया
किसी की शरबती आँखें -२
बसा के आँखों में -२
बिना पीये हुये लुत्फ़-ए-शराब देख लिया -२
निगाह-ए-शौक़ ने रुख़ से उठा के पर्दे को -२
कली का हुस्न गुलों का शबाब देख लिया -२
ज़मीं की गोद में कल
ज़मीं की गोद में कल माहताब देख लिया
उधर तो बुझ गये
उधर तो बुझ गये लेकिन इधर तो लग उठे -२
बुझा के आग अनोखा अज़ाब देख लिया -२
ज़मीं की गोद में कल
ज़मीं की गोद में कल माहताब देख लिया
फ़लक़ के चाँद का
फ़लक़ के चाँद का हमने जवाब देख लिया
ज़मीं की गोद में कल माहताब देख लिया