ek to cheharaa aisaa ho
- Movie: Sadaf (Non-Film)
- Singer(s): Ghulam Ali
- Music Director:
- Lyricist: Farhat Shahzad
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1992, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
एक तो चेहरा ऐसा हो
मेरे लिये जो सजता हो
शाम ढले एक दरवाज़ा
राह मेरी भी तकता हो
मेरा दुख वो समझेगा
मेरी तरह जो तनहा हो
एक सुहाना मुस्तकबिल
ख़ाब सा जैसे देखा हो
अब 'शहज़ाद' वो दीपक है
जो तूफ़ान में जलता हो