ek tiir chalaane waale ne dil luuT liyaa
- Movie: Pugree
- Singer(s): Mukesh, Sitara Kanpuri
- Music Director: Ghulam Mohammad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Shashikala, Kamini Kaushal, Gope, Amar, Wasti
- Year/Decade: 1948, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

सि: एक तीर चलाने वाले ने -२
दिल लूट लिया हाय लूट लिया हो
दिल लूट लिया हाय लूट लिया
एक हूक उठी है मन में
एक दर्द बसा जीवन में -२
आँखों में समाने वाले ने -२
दिल लूट लिया हाय लूट लिया हो
दिल लूट लिया हाय लूट लिया
मु: एक गीत सुनाने वाले ने -२
दिल लूट लिया हाय लूट लिया हो
दिल लूट लिया हाय लूट लिया
शर्मा के नज़र जब डाली
एक वार गया न खाली -२
ललचा के लुभाने वाले ने -२
दिल लूट लिया हाय लूट लिया हो
दिल लूट लिया हाय लूट लिया
सि: आँखों को बना कर भेदी
चुपके से मोहब्बत दे दी -२
इस घर को बसाने वाले ने -२
दिल लूट लिया हाय लूट लिया हो
दिल लूट लिया हाय लूट लिया
मु: वो हमसे अगर पूछेंगे
हम उनसे यही कह देंगे -२
एक दिल को चुराने वाले ने -२
दिल लूट लिया हाय लूट लिया हो
दिल लूट लिया हाय लूट लिया
सि: एक तीर चलाने वाले ने
मु: एक गीत सुनाने वाले ने
सि: दिल लूट लिया हाय लूट लिया
मु: दिल लूट लिया हाय लूट लिया
