ek jurm karake hamane chaahaa thaa muskuraanaa
- Movie: Shama
- Singer(s): Suman Kalyanpur
- Music Director: Ghulam Mohammad
- Lyricist: Kaifi Azmi
- Actors/Actresses: Nimmi, Suraiyya, Vijay Dutt
- Year/Decade: 1961, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
एक जुर्म करके हमने चाहा था मुस्कुराना
मरने न दे मोहब्बत, जीने न दे ज़माना
हम बेताल्लुक़ी की रस्में निभा देंगे
पर तुम न याद करना, पर तुम न याद आना
ये सोचकर बुझा दी ख़ुद शमा आर्ज़ू की
शायद हो रोशनी में, मुश्किल नज़र मिलाना
जब अश्क पी लिये हैं, जब होंठ सी लिये हैं
तब पूछती है दुनिया, मुझसे मेरा फ़साना
एक जुर्म करके हमने चाहा था मुस्कुराना
Comments/Credits:
% Transliterator: Rajiv Shridhar% Date: 10/25/1996