ek baar jhalak dikhalaa ke ... isii kaa naam duniyaa hai
- Movie: Bewafaa
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Alla Rakha Qureshi
- Lyricist: Sarshar Sailani
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Nargis, Raj Kapoor
- Year/Decade: 1952, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
एक बार झलक दिखला के हमें क़िस्मत का सितारा डूब गया
कश्ती तो बेचारी कश्ती थी पानी में किनारा डूब गया
इसी का नाम दुनिया है तो दुनिया देख ली मैने
किसी की आरज़ू का ख़ून करके क्या मिला मुझको
कि अपने दिल की दुनिया भी उजड़ते देख ली मैने
इसी का नाम दुनिया है ...
मेरी आँखों के आगे लुट रहा था दिल का क़ाफ़िला
क़यामत है कि जीते जी क़यामत देख ली मैने
इसी का नाम दुनिया है ...
मेरी अंधी जवानी ने मुझे बरबाद कर डाला
किसी की बेवफ़ाई पर लुटा दी ज़िन्दगी मैने
इसी का नाम दुनिया है ...