duur rahakar na karo baat, kariib aa jaao
- Movie: Amanat
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Sahir Ludhianvi
- Actors/Actresses: Manoj Kumar, Balraj Sahni, Mehmood, Sadhana
- Year/Decade: 1975, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

दूर रह कर न करो बात, क़रीब आ जाओ
याद रह जाएगी ये रात, क़रीब आ जाओ
एक मुद्दत से तमन्ना थी तुम्हें छूने की
आज बस में नहीं जज़बात क़रीब आ जाओ
सर्द झोकों से भड़कते हैं बदन में शोले
जान ले लेगी ये बरसात, क़रीब आ जाओ
इस कदर हमसे झिझकने की ज़रूरत क्या है
ज़िंदगी भर का है अब साथ क़रीब आ जाओ
Comments/Credits:
% Credits: C. S. Sudarshana Bhat (cesaa129@utacnvx.uta.edu) % Venkatasubramanian K Gopalakrishnan (gopala@cs.wisc.edu) % Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu)
