duur kahii.n tuu chal dil rahaa hai machal
- Movie: Bedard Zamaanaa Kyaa Jaane
- Singer(s): Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Bharat Vyas
- Actors/Actresses: Helen, Pran, Ashok Kumar, Nirupa Roy
- Year/Decade: 1959, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
र : दूर कहीं तू चल दिल रहा है मचल
प्यार की राहों में प्रीत की छाँवों में
देख हुई हलचल
ल : दूर कहीं तू चल ...
र : ये गुलाबी आसमाँ शाम का उड़ता धुआँ
ल : ले चलो मुझको वहाँ
र : रंग बिखरा है जहाँ भीगा-भीगा है समाँ
ल : ले चलो मुझको वहाँ
र : ये नज़ारे ये इशारे उड़ रहा आँचल
ल : दूर कहीं तू चल ...
र : है ये मौसम प्यार का प्यार के इकरार का -२
ल : सपनों के सिंगार का दो दिलों के तार का
तार की झनकार का गीत है ये बहार का
र : तू रसीली रुत नशीली और हवा चंचल
दो : दूर कहीं तू चल दिल ...
Comments/Credits:
% Credits: Ashok Dhareshwar