dulhan se tumhaaraa milan hogaa o man tho.Dii dhiir
- Movie: Anokhi Raat
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Roshan
- Lyricist: Indeevar
- Actors/Actresses: Sanjeev Kumar, Mukri, Aruna Irani, Anwar, Shahida, Tarun Bose
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दुल्हन से तुम्हारा मिलन होगा
ओ मन थोड़ी धीर धरो
बाँहों में चाँदी का बदन होगा
ओ मन थोड़ी धीर धरो
चाँद परी है चंचल है वो तेरी है चितचोर
मुखड़े को ही तकते-तकते हो जाएगी भोर
गोरे तन का तुम्हें दरशन होगा
ओ मन थोड़ी धीर धरो
बाँहों में चाँदी ...
वो है मेरी पद्मिनिया और तू बाँका राजपूत
गज़ भर की छाती रखता है दिल भी रख मजबूत
नयनों-नयनों में रण होगा
ओ मन थोड़ी धीर धरो
दुल्हन से तुम्हारा ...