dulhan Kuubasuurat hai ... abhii gyaarah nahii.n baje hai.n
- Movie: Phandebaaz
- Singer(s): Kishore Kumar
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Dharmendra, Moushumi Chatterjee
- Year/Decade: 1978, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दुल्हन ख़ूबसूरत है
कितना हसीं महूरत है
सेहरे की ज़रूरत है
दूल्हा मुझे बनाओ यारो आओ लेकिन पहले ठहरो
अभी ग्यारह नहीं बजे हैं -२
एक बुज़ुर्ग ने कहा था बेटा जीना चाहे मरना
ग्यारह बजने से पहले कोई अच्छा काम न करना
अँगूठी पहनाओ पहनाओ जी पहनाओ
यारो आओ लेकिन पहले ...
एक दो तीन चार पाँच छः साथ आठ नौ दस ग्यारह
एक और एक ग्यारह
ग्यारह के नम्बर में देखे होते हैं दो इक्के
एक हूँ मैं एक है तू
यारो आओ लेकिन पहले ...
आ मिल जाएँ दोनों दिल दे के
मंडप में ले जाओ जी -२
यारो आओ लेकिन पहले ...
वक़्त से पहले चले जो मंज़िल से निकले वो आगे
वक़्त के बाद जो निकले समझो सुबह देर से जागे
घड़ी से घड़ी मिलाओ जी -२
यारो आओ लेकिन पहले ...
Comments/Credits:
% Credits: Ashok Dhareshwar