dukh jo di_e hai.n duniyaa ne mai.n jaanuu.N yaa tuu jaane
- Movie: Naach Ghar
- Singer(s): Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar
- Music Director: N Dutta
- Lyricist: Sahir Ludhianvi
- Actors/Actresses: Helen, Ashok Kumar, Anoop Kumar, Shobha Khote, Gopi Krishna
- Year/Decade: 1959, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दुख जो दिए हैं दुनिया ने मैं जानूँ या तू जाने
हम जैसे निर्धन दुनिया में आए क्यों
उससे ही पूछे कोई उसने बनाए क्यों
ग़म अपने सुख बेगाने मैं जानूँ या तू जाने
रस्ता ही आँगन रस्ता ही घर है
कहाँ-कहाँ भटके किसको ख़बर है
फ़रियादें हैं या गाने मैं जानूँ या तू जाने
औरों के दुमहले और रंग-रलियाँ
हमको मिली हैं अंधियारी गलियाँ
बरबादी के अफ़साने मैं जानूँ या तू जाने
दुख जो दिए हैं ...