do dil dha.Dak rahe hai.n aur aavaaz ek hai
- Movie: Insaaf
- Singer(s): Asha Bhonsle, Talat Mehmood
- Music Director: Chitragupt
- Lyricist: Asad Bhopali
- Actors/Actresses: Nalini Jaywant, Ajit
- Year/Decade: 1956, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आशा : आ आ... हं हं... आ आ...
दो दिल धड़क रहे हैं और आवाज़ एक है -२
तलत : नग़मे जुदा-जुदा हैं मगर साज़ एक है
दोनों : दो दिल धड़क रहे हैं और आवाज़ एक है -२
त: रँगीन हर अदा है, बेचैन हर नज़र है -२
अ: इक दर्द सा इधर, इक दर्द सा उधर है
त: दोनों की बेक़रारी का अंदाज़ एक है -२
दो: नग़मे जुदा-जुदा हैं मगर साज़ एक है
दो दिल धड़क रहे हैं और आवाज़ एक है
अ: तड़पाइये न हमको, शर्माइये न हमसे -२
त: दोनों की ज़िंदगी है एक दूसरे के दम से -२
अ: हम दो कहानियाँ हैं मगर राज़ एक है -२
दो: नग़मे जुदा-जुदा हैं मगर साज़ एक है
दो दिल धड़क रहे हैं और आवाज़ एक है -२
Comments/Credits:
% Transliterator: Rajiv Shridhar% Date: 06/19/1995 % Credits: Ashok Dhareshwar