din pyaar ke aa_e.Nge sajaniyaa
- Movie: Saverewali Gaadi
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Sunny Deol, Prem Chopra, Bindu, Poonam Dhillon
- Year/Decade: 1985, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दिन प्यार के आएँगे सजनिया
तेरी बहार लाएँगे सजनिया
आया है संदेसा यह सवेरे वाली गाड़ी से
मेरे दिलदार का
पड़ी कँकरी आँखों से निकल जाएगी -२
यह मैली चुनरिया मेरी बदल जाएगी
देखो मँडलाएँ कैसे बन की तितलियाँ
जैसे मैं हूँ फुलवा बहार का
ओ ऽ ऽ दिन प्यार के आएँगे सजनिया ...
तेरी राह में ओ साजन तेरी धुन में चूर -२
खुली धूप में इठलाती फिरी दूर-दूर
मिलके सुनाऊँगी कैसे हँस-हँसके
झेला मैंने दुःख इंतेज़ार का
ओ ऽ ऽ दिन प्यार के आएँगे सजनिया ...
सुनो ऐ हवा कोई मेरा बुलाये मुझे -२
यह रुत और यह हरियाली न भाये मुझे
बस रहा अब तो हमारी अखियन में
सपना बलमवा के द्वार का
ओ ऽ ऽ दिन प्यार के आएँगे सजनिया ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Arunabha S. Roy % Date: Nov 15, 2002 % generated using giitaayan