din pe din biite jaaye.n jaane waale na aaye.n
- Movie: Kajal
- Singer(s): Suraiyya
- Music Director: Ghulam Mohammad
- Lyricist:
- Actors/Actresses: Kukku, Suraiyya, Jayant, Gop, Vasti
- Year/Decade: 1948, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
( दिन पे दिन बीते जायें
जाने वाले न आयें
मैं क्या करूँ ) -२
( मत पूछो दिल की बात पिया
हमसे न गुज़रे रात पिया ) -२
मैं तुम बन जाऊँ एक बार तुम मैं बन जाओ -२
और हाथ करेजवा पे रख-रख के तुम भी गाओ
लो आ गईं मस्त हवायें
लो बादल हमें डरायें
कहो मैं क्या करूँ
दिन पे दिन बीते जायें
जाने वाले न आयें
मैं क्या करूँ
( ये रात चाँदनी देख मेरा दिल रोये मेरा दिल रोये ) -२
क्या करूँ हमारे पिया न जाने होये -२
उनके दिल पे भी ठेस लगे तो जानूँ -२
वो तड़प-तड़प ये गायें तो जानूँ -२
लो आ गईं मस्त हवायें
लो बादल हमें डरायें
कहो मैं क्या करूँ
दिन पे दिन बीते जायें
जाने वाले न आयें
मैं क्या करूँ