din mahiine saal guzarate jaa_e.Nge
- Movie: Avtaar
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Kishore Kumar
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Rajesh Khanna, Shabana Azmi
- Year/Decade: 1983, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कि : दिन महीने साल गुज़रते जाएँगे
हम प्यार में जीते प्यार में मरते जाएँगे
ल : ( देखेंगे
कि : देख लेना ) -२
ल : दिन महीने साल ...
कि : दिन महीने साल ...
( मत शरमाओ आ जाओ ) -२ मेरी बाँहों में
देखो अपनी तस्वीर मेरी निगाहों में
क्या हुआ गर काँटे हैं अपनी राहों में -२
इन राहों में फूल बिखरते जाएँगे
हम प्यार में जीते ...
ल : तुमको हमने मान लिया रब तुम जानो -२
हम ये जानें बाक़ी सब तुम जानो
क्या कहना है क्या नहीं ये अब तुम जानो -२
तुम जो कहोगे हम वो करते जाएँगे
हम प्यार में जीते ...
ल : दुख-सुख का साथी ( हाँ जी ) -२ तुम्हें बनाया है -२
कि : हमने जीवन का साझी हाँ जी तुम्हें बनाया है -२
ल : दिल की नईया का माझी तुम्हें बनाया है -२
कि : इस पार से उस पार उतरते जाएँगे
हम प्यार में जीते ...