din\-ba\-din vo mere dil se kyo.n duur\-duur hone lage
- Movie: Trishna
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Anjaan
- Actors/Actresses: Shashi Kapoor, Bindu, Sanjeev Kumar, Rakhee
- Year/Decade: 1978, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दिन-ब-दिन वो मेरे दिल से क्यों दूर दूर होने लगे
मेरे अरमाँ मेरे सपने क्यों चूर चूर होने लगे
दिन-ब-दिन वो ...
फूलों से थी सजी-सजी कल की वो ज़िंदगी
आयेंगे क्या न लौट कर गुज़रे वो दिन कभी
गुज़रे वो दिन कभी
क्या उठा धुआँ, मेरे दो जहाँ कैसे बेनूर होने लगे
दिन-ब-दिन वो ...
पलकों पे है रुका-रुका अश्कों का कारवाँ
बरसी घटा तो झूमकर, तृष्णा बुझी कहाँ
तृष्णा बुझी कहाँ
ज़िंदगी तुझे ऐसे भी सितम कैसे मंज़ूर होने लगे
दिन-ब-दिन वो ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Surajit Bose % Date: 7 December 2000 % Comments: GEETanjali series