dil tere aane se pahale ... likhane vaale ne
- Movie: Badi Bahen
- Singer(s): Suraiyya
- Music Director: Husnlal-Bhagatram
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दिल तेरे आने से पहले भी यूँही बरबाद था
और यूँ ही बरबाद है तेरे चले जाने के बाद
ओ लिखने वाले ने
लिखने वाले ने लिख दी मेरी तक़दीर में बरबादी
दिल को जब तेरी मुहब्बत का सहारा मिल गया
मैं ने समझा मेरी कश्ती को किनारा मिल गया
हाय क़िस्मत को मगर कुछ और ही मंज़ूर था
आँख जब खोली तो कश्ती से किनारा दूर था
लिखने वाले ने ...
छोड़ कर दुनियाँ तेरी तुझको भुलाने के लिये
हम चले आये यहाँ आँसू बहाने के लिये
दिल अभी भूला न था तुझको कि क़िस्मत मेरी
खीँच कर लायी तुझे मुझको रुलाने के लिये
लिखने वाले ने ...
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar