Browse songs by

dil naa ummiid to nahii.n ... ye safar bahut hai kaThiin magar

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


दिल ना उम्मीद तो नहीं, नाकाम ही तो है
लम्बी है गम की शाम, मगर शाम ही तो है

ये सफ़र बहुत है कठिन मगर
ना उदास हो मेरे हमसफ़र

१) ये सितम की रात है ढलने को
है अन्धेरा गम का पिघलने को
ज़रा देर इस में लगे अगर, ना उदास ...

२) नहीं रहनेवाली ये मुश्किलें
ये हैं अगले मोड़ पे मंज़िलें
मेरी बात का तू यकीन कर, ना उदास ...

३) कभी ढूँढ लेगा ये कारवां
वो नई ज़मीन नया आसमान
जिसे ढूँढती है तेरी नजर, ना उदास ...

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Ravi Kant Rai (rrai@plains.nodak.edu)
% Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image