dil milaa dard ko mahamaan banaane ke liye
- Movie: Bewafaa
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director: Alla Rakha
- Lyricist: Sarshar Sailani
- Actors/Actresses: Ashok Kumar, Nargis, Raj Kapoor
- Year/Decade: 1952, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दिल मिला ददर् को महमान बनाने के लिये
आँख बख़्शी है कहीं आँख लड़ाने के लिये
काम हाथों का है मिलने की दुआएं करना
सर मिला इश्क़ के कदमों पे झुकाने के लिये
हुस्न की आँख में आँसू नहीं देखे जाते
इश्क़ तैय्यार है हर नाज़ उठाने के लिये
हाय आते ही ये जाने का तक़ाज़ा कैसा
देर लगती है लगी दिल की बुझाने के लिये
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar