dil meraa tumhaarii adaa_e.N le ga_ii.n
- Movie: Gauri
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Mumtaz, Nutan, Sunil Dutt, Sanjeev Kumar, Om Prakash, Rajendra Nath
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दिल मेरा तुम्हारी अदाएँ ले गईं -२
दिल छीन लेने वाली निगाहें ले गईं
दिल मेरा तुम्हारी ...
मुखड़े पे गिरती ये ज़ुल्फ़ें स.म्भालिए
नाज़ुक है दिल मेरा यूँ ना उछालिए
जाँ मेरी ये क़ातिल जफ़ाएँ ले गईं
दिल मेरा तुम्हारी ...
फ़स्ल-ए-बहार है दिन हैं शबाब के
पाँव ज़मीं पर नहीं पड़ते जनाब के
बहारें तो बढ़के बलाएँ ले गईं
दिल मेरा तुम्हारी ...
बिजली गिराओगे या फ़ितने जगाओगे
घबरा के मेरी ही बाँहों में आओगे
ये बाज़ी तो मेरी दुआएँ ले गईं
दिल मेरा तुम्हारी ...