dil mera ek aas kaa panchhi
- Movie: Aas Ka Panchhi
- Singer(s): Subir Roy
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Rajendra Kumar
- Year/Decade: 1961, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
(दिल मेरा एक आस का पंछी, उड़ता है उँचे गगन पर
पहुँचेगा एक दिन कभी तो चाँद की उजली जमीं पर) -२
दिल मेरा एक आस का पंछी
(ये दुनिया है नौजवानों की, ज़माना है नौजवानों का
हवायें भी गुनगुनाती हैं, तराना हम नौजवानों का)
-२
बदलेगी एक दिन ये हस्ती, चमकेगा एक दिन मुक़द्दर
आयेगा झुमता सबेरा, जीवन में रोशनी को लेकर
दिल मेरा एक आस का पंछी, उड़ता है उँचे गगन पर
पहुँचेगा एक दिन कभी तो चाँद की उजली जमीं पर
दिल मेरा एक आस का पंछी
(कभी मन्ज़िल भी मिल जायेगी, अभी तो हर आस बाकी है
उम्म्मीदों पर नौबहारें है, जहाँ तक ये साँस बाकी है)
-२
पूरी होगी हर तमन्ना, छू लूँगा आसमाँ को बढ़्कर
चाहे तो रुक ना सकेगा, दुनिया के रास्तों पे चलकर
दिल मेरा एक आस का पंछी, उड़ता है उँचे गगन पर
पहुँचेगा एक दिन कभी तो चाँद की उजली जमीं पर
दिल मेरा एक आस का पंछी
Comments/Credits:
% Transliterator: Pradip Shah