dil me.n kisii ke raah kiye jaa rahaa huu.N mai.n
- Movie: Saadgee (Non-Film)
- Singer(s): Ghulam Ali
- Music Director: Rafique Husain
- Lyricist: Jigar Biswani
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1997, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दिल में किसी के राह किये जा रहा हूँ मैं
कितना हसीं गुनाह किये जा रहा हूँ मैं
गुलशन-परस्त हूँ मुझे गुल ही नहीं अजीज़
काँटों से भी निबाह किये जा रहा हूँ मैं
यूँ ज़िंदगी गुज़ार रहा हूँ तेरे बग़ैर
जैसे कोई गुनाह किये जा रहा हूँ मैं
न मय की आरज़ू है न साक़ी से कोई काम
आँखों से मस्त जाम पिये जा रहा हूँ मैं