dil Kush hai aaj unase mulaaqaat ho gayii
- Movie: Ghazal
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Sahir Ludhianvi
- Actors/Actresses: Sunil Dutt, Meena Kumari
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दिल खुश है आज उनसे मुलाक़ात हो गयी
गो दूर ही से बात हुई बात हो गयी
उनसे हमारा कोई त'आल्लुक़ तो बन गया
बिगड़े भी वो अगर तो बड़ी बात हो गयी
धड़कन बढ़ी तो साँस की खुशबू बिखर गयी
आँचल उड़ा तो रंग की बरसात हो गयी
जी चाहता है मान भी लें, अब ख़ुदा को हम
जिसका यकीं न था वो क़रामात हो गयी
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar