dil ko lagaa ke kahii.n Thokar na khaanaa
- Movie: Beqarar (Pakistani-Film)
- Singer(s): Munavvar Sultana, Zahoor
- Music Director:
- Lyricist:
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1950, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
मु : दिल को लगा के कहीं
दिल को लगा के कहीं ठोकर न खाना
ज़ालिम ज़माना है ये ज़ालिम ज़माना
ज़ : किसको सुनाऊँ अपने ग़म का फ़साना
ज़ालिम ज़माना है ये ज़ालिम ज़माना
मु : निशाँ तक भी तेरा मिटा देगी दुनिया
बहारों से पहले जला देगी दुनिया -२
तेरे ही सामने तेरा आशियाना
ज़ालिम ज़माना है ये ज़ालिम ज़माना
ज़ : ख़ुश है ज़माना मुझको नासाज़ करके
मेरी आरज़ू की दुनिया बरबाद करके -२
कहता है आहें भरना आँसू बहाना
ज़ालिम ज़माना है ये ज़ालिम ज़माना
दो : ( दो दिल मिलें तो कोई मिलने न देगा
कलियाँ तमन्नाओं की खिलने न देगा ) -२
दिल में उम्मीदों की न दुनिया बसाना -२
ज़ालिम ज़माना है ये ज़ालिम ज़माना
दिल को लगा के कहीं ठोकर न खाना
ज़ालिम ज़माना है ये ज़ालिम ज़माना
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://www.indianscreen.com