dil kii duniyaa uja.D gayii aur jaane waale chale gaye
- Movie: Shair
- Singer(s): Suraiyya
- Music Director: Ghulam Mohammad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Agha, Kamini Kaushal, Suraiyya, Dev Anand, Sulochana
- Year/Decade: 1949, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दिल की दुनिया उजड़ गयी
और जाने वाले चले गये -२
जाने वाले चले गये
तड़पाने वाले चले गये -२
( मुझको ख़ुशी के गीत सुना के
फेर लीं नज़रें सामने आ के ) -२
रूठ गये वो दिल में समा के
ओ
रूठ गये वो दिल में समा के
उनके बिन अब लगे न जी
बहलाने वाले चले गये -२
( नैन कहें अब कौन हमारा
सपनें कहें दिल जीत के हारा ) -२
दिल ये कहे टूटे न सहारा
ओ
दिल ये कहे टूटे न सहारा
ख़िसकी बात अब सुने कोई
समझाने वाले चले गये -२
दिल की दुनिया उजड़ गयी
और जाने वाले चले गये -२