dil kii baat bataae.n kis ko
- Movie: Chingari (Pakistani-Film)
- Singer(s): Noorjahan
- Music Director: Khurshid Anwar
- Lyricist: Qateel Shifai
- Actors/Actresses: Shamim Ara, Santosh Kumar
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दिल की बात बताएं किस को
हम दुख दर्द के मारे लोग
आहें भरें तो देख के हम को
हँस देते हैं सारे लोग
उड़ जाते हैं आस के पंछी
गा कर मीठा गीत कोई
इस गुलशन की रीत निरली
किस को बनाए मीत कोई
माँगो फूल तो भर देते हैं
झोली में अँगारे लोग
दिल की बात ...
कोई किस के दुख सुख बांटे
कोई किस की राह तके
दोश है ये अपनी क़िसमत का
हम न किसी को चाह सके
वरना इस दुनिया में होँगे
कैसे कैसे पयारे लोग
दिल की बात ...
Comments/Credits:
% Transliterator:% Credits: Irfan Anwar % Date: November 16, 2002 % Comments:This song is based on Bilas Khani Todi. % Produced, Story, Screenplay, Direction and Music % by Khurshid Anwar % NOOR-E-TARANNUM Series #28