dil kii aavaaz bhii sun, mere fasaane pe na jaa
- Movie: Humsaya
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: O P Nayyar
- Lyricist: Shevan Rizvi
- Actors/Actresses: Sharmila Tagore, Mala Sinha, Joy Mukherjee
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दिल की आवाज़ भी सुन मेरे फ़साने पे न जा
मेरी नज़रों की तरफ़ देख ज़माने पे न जा
इक नज़र फ़ेर ले जीने की इजाज़त दे दे
रूठने वाले वो पहली सी मुहब्बत दे दे
(इश्क़ मासूम है - २), इलज़ाम लगाने पे न जा
वक़्त इनसान पे ऐसा भी कभी आता है
राह में छोड़के साया भी चला जाता है
(दिन भी निकलेगा कभी - २), रात के आने पे न जा
मैं हक़ीक़त हूँ ये इक रोज़ दिखाऊँगा तुझे
बेगुनाही पे मुहब्बत की रुलाऊँगा तुझे
दाग दिल के नहीं मिटते हैं मिटाने पे न जा
Comments/Credits:
% Credits: C. S. Sudarshana Bhat (cesaa129@utacnvx.uta.edu) % Venkatasubramanian K Gopalakrishnan (gopala@cs.wisc.edu) % Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu)