dil ke viiraane me.n ik shammaa hai
- Movie: Naela (Pakistani-Film)
- Singer(s): Mala
- Music Director: Master Inayat Hussain
- Lyricist: Qateel Shifai, Himayat Ali Shayar
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1965, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आ
आ
दिल के वीराने में इक शम्मा है अब तक रोशन -२
कोई परवाना मगर अब न इधर आयेगा -२
ज़िंदगी बीत गई प्यार में जलते-जलते
कोई उम्मीद पराई न कोई दोस्त बनी
जगमगाया न सितारा कोई अरमानों का
हमने दिल को भी जलाया तो सियाह रात बनी
दिलजलों पर कोई महशर सा गुज़र जायेगा
कोई परवाना मगर अब न इधर आयेगा
कितने गाते हुए अरमानों की बरसात के बाद
आस की झील में लहराये थे कुछ नील-कँवल
क्या ख़बर थी के वो महफ़िल ही उजड़ जायेगी
जिसमें गाई थी कभी हमने मोहब्बत की ग़ज़ल
अपना हर नग़मा ख़लाओं में बिखर जायेगा
कोई परवाना मगर अब न इधर आयेगा
इतने बे-हिस तो हुआ करते नहीं अहल-ए-वफ़ा
जाने क्या सोच के तौहीन-ए-वफ़ा की तूने
कोई झोंका भी जिसे छू न सका तेरे बग़ैर
अपने हाथों से वही शम्मा बुझा दी तूने
क्या ख़बर थी तेरा अहसास भी मर जायेगा
कोई परवाना मगर अब न इधर आयेगा -२
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://www.indianscreen.com % Credits: Afzal A Khan