dil ke bahalaane kii tadabiir to hai - - Talat
- Movie: non-Film
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director:
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दिल के बहलाने की तदबीर तो है
तू नहीं है तेरी तस्वीर तो है
हमसफ़र छोड़ गये मुझको तो क्या
साथ मेरे मेरी तक़दीर तो है
पुरशिश-ए-हाल को वो आ ही गये
कुछ भी हो इश्क़ में तासीर तो है
ग़म की दुनिया रहे आबाद 'शकील'
मुफ़लिसी में कोई जागीर तो है