dil ke aa_iine me.n tasviir terii rahatii hai
- Movie: Aao Pyar Karen
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Usha Khanna
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Joy Mukherjee, Saira Bano, Shyam Chaterji, Rajendra Nath
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दिल के आईने में तस्वीर तेरी रहती है
मैं ये समझा कोई जन्नत की परी रहती है
दिल के आईने में ...
शरबती आँखें तेरी ज़िन्दगी भर का नशा
दिल की धड़कन है मेरी तेरी पायल की सदा ऐ जान-ए-वफ़ा
दिल के आईने में ...
सोचता हूँ मैं कभी क्या तुझे भी है ख़बर
कि तेरी एक नज़र है मेरी शाम-ओ-सहर
तू बहारों का है दिल तू नज़ारों का जिगर ऐ जान-ए-वफ़ा
दिल के आईने में ...
हुस्न-ए-मासूम तेरा कभी मग़रूर न हो
अपनी तारीफ़ तुझे कभी मंज़ूर न हो
इश्क़ वालों से जफ़ा तेरा दस्तूर न हो ऐ जान-ए-वफ़ा
दिल के आईने में ...