dil kaa dard niraalaa
- Movie: Kaise Kahoon
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: S D Burman
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Nanda, Rehman, Durga Khote, Naaz, Biswajeet, Manmohan Krishan
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दिल का दर्द निराला , दिल का दर्द निराला
किसको सुनाऊँ कोई नहीं है आज समझने वाला
दिल का दर्द निराला
खिलते हुये एक फील को जैसे अपनी महक मालूम न हो
जलते हुये दीप को जैसे अपनी चमक मालूम न हो
दिल में यूँही तेरे प्यार का था एक अन्जाना उजियाला
दिल का दर्द निराला
मैं हूँ सनम अपराधी तेरा मौत भी है मंज़ूर मुझे
पर वो सज़ा मैं सह न सकूँगा कर दे जो तुझसे दूर मुझे
दिल से भुला दे मेरी ख़तायें तोड़ दे घुम का जला ?
दिल का दर्द निराला
किसको सुनाऊँ कोई नहीं है आज समझने वाला
Comments/Credits:
% Transliterator: V S Rawat