dil jo bhii kahegaa maane.nge ... dil hii to hai
- Movie: Dil Hi To Hai
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Roshan
- Lyricist: Sahir Ludhianvi
- Actors/Actresses: Pran, Nutan, Raj Kapoor
- Year/Decade: 1963, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दिल जो भी कहेगा मानेंगे
दुनिया में हमारा दिल ही तो है
हर हाल में जिसने साथ दिया
वो एक बिचारा दिल ही तो है
कोई साथी न कोई सहारा
कोई मन्ज़िल न कोई किनारा
रुक गये जिस जगह दिल ने रोका
चल दिये जिस तरफ़ दिल पुकारा
हम प्यार के प्यासे लोगों की -२
मन्ज़िल का इशारा दिल ही तो है
दुनिया में हमारा दिल ही तो है
दिल जो भी कहेगा मानेंगे
दुनिया में हमारा दिल ही तो है
हार मानी नहीं ज़िन्दगी से
हँस के मिलते रहे हर किसी से
क्यूँ न इस दिल पे क़ुर्बान जायेँ
सह लिये जिसने ग़म भी ख़ुशी से
सुख में जो न खेले हम ही तो हैं -२
दुख से जो न हारा दिल ही तो है
दुनिया में हमारा दिल ही तो है
अपनी ज़िन्दादिली के सहारे
हमने दिन ज़िन्दगी के ग़ुज़ारे
वरना इस बेमुरव्वत जहाँ में
और कब्ज़े में क्या है हमारे
हर चीज़ है दौलत वालों की -२
मुफ़लिस का सहारा दिल ही तो है
दुनिया में हमारा दिल ही तो है