dil hai luTaa hu_aa jahaa.N
- Movie: Talaash
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Yaqub, Ashok Kumar, Beena Roy, Jagirdar
- Year/Decade: 1957, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दिल है लुटा हुआ जहाँ
रात भी है धुआँ-धुआँ
ऐ मेरी मौत ये बता
ऐसे में रह गई कहाँ
दिल है लुटा हुआ जहाँ
( अब न किसी को मुझसे प्यार
अब न किसी का इंतज़ार ) -२
दिल की ख़िज़ाँ चली गई
मेरी ख़ुशी की वो बहार
ख़ाक़ उड़ा के चल दिया
आ
ख़ाक़ उड़ा के चल दिया
मेरी ख़ुशी का कारवाँ
दिल है लुटा हुआ जहाँ
रात भी है धुआँ-धुआँ
ऐ मेरी मौत ये बता
ऐसे में रह गई कहाँ
दिल है लुटा हुआ जहाँ
( ऐ दिल-ए-बेक़रार सुन
भूल जा अब ख़ुशी की धुन ) -२
फूलों से तेरा काम क्या
काँटों को चुन सके तो चुन
अब न किसी की आस कर
आ
अब न किसी की आस कर
आयेगा कौन अब यहाँ
दिल है लुटा हुआ जहाँ
रात भी है धुआँ-धुआँ
ऐ मेरी मौत ये बता
ऐसे में रह गई कहाँ
दिल है लुटा हुआ जहाँ
Comments/Credits:
% song courtesy: http://homepage.mac.com/tarana/cr/ % song contact: tarana at mac.com