dil bhii teraa ham bhii tere
- Movie: Taksaal/ The Mint
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Roshan
- Lyricist: Prem Dhawan
- Actors/Actresses: Balraj Sahni, Nirupa Roy, Smriti Biswas
- Year/Decade: 1956, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दिल भी तेरा हम भी तेरे, हमको प्यारे हैं ग़म भी तेरे
दिल भी तेरा हम भी तेरे, हमको प्यारे हैं ग़म भी तेरे
और भी हैं सितम तो कर ले, के सितम भी करम हैं तेरे
दिल भी तेरा हम भी तेरे
लाके तूफ़ानों में रख दी तूने नैया ज़िंदगी की
और शर्त-ए-इम्तिहाँ है के न भीगे दामन भी
के न भीगे दामन भी
ये बता दे कब तलक यूँ आज़मायेगा दिल को मेरे
दिल भी तेरा हम भी तेरे ...
बढ़ते जाते हैं अन्धेरे डूबी जाती हैं निगाहें
तेरे भटके हुए बंदे जायें तो किधर जायें
जायें तो किधर जायें
दूर क्यों है हमसे दाता तेरी रहमत के सवेरे
दिल भी तेरा हम भी तेरे ...
तू जो नज़रों से गिरा दे तो ये जीना भी गुनाह है
अपनी दुनिया से उठा ले अब तो ये ही इल्तेजा है
अब तो ये ही इल्तेजा है
मरते मरते भी रहेगा नाम तेरा ही लब पे मेरे
दिल भि तेरा हम भी तेरे, हमको प्यारे हैं गम भी तेरे
और भी हैं सितम तो कर ले, के सितम भी करम हैं तेरे
दिल भी तेरा हम भी तेरे
Comments/Credits:
% Transliterator: Hrishi Dixit % Date: December 3, 2000 % Comments: LATAnjali series