diiyaa jage saarii rainaa ni.ndiyaa na aa_e
- Movie: Chhota Bhai
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Rahman, Nutan, Mahesh Kumar
- Year/Decade: 1966, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image
दीया जगे सारी रैना
निंदिया न आए -२
राह तके व्याकुल नैना
निंदिया न आए -२
सपना नहीं कोई संग किरन के
गीत नहीं कोई पास पवन के
सपना नहीं कोई संग किरन के
सोयें भला कैसे फूल चमन के
तारों का भी है यही कहना
निंदिया न आए -२
लल्ला लला लोरी गाके सुनाऊँ
मैं अपनी पलकों का पलना बनाऊँ
लल्ला लला लोरी गाके सुनाऊँ
मैं तेरी निंदिया को कैसे बुलाऊँ
तेरी तरह वो भी माने न कहना
निंदिया न आए -२
दिया जगे सारी रैना
निंदिया न आए -४
Comments/Credits:
% Transliterator: Abhay Phadnis % Date: 29 Oct 2004 % Series: Latanjali % generated using giitaayan