diivaanaa hai ye man ... ko_ii bataa de
- Movie: Chori Chori Chupke Chupke
- Singer(s): Alka Yagnik, Sonu Nigam
- Music Director: Anu Malik
- Lyricist: Sameer
- Actors/Actresses: Salman Khan, Preity Zinta, Rani Mukherjee
- Year/Decade: 2000, 2000s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दीवाना है ये मन क्यूं पागल है धड़कन
क्यूं तुझपे मुझे प्यार आया है
ये मौसम क्यूं सजे ये पायल क्यूं बजे
ये कैसा खुमार छाया है
कोई बता दे कोई बता दे कोई बताए ना
ये मैं जानूं या तू जाने
इस बात को कोई क्या जाने ओ
दिल तेरा मेरा दिल झूमे रे झूमे
मैने तेरी धड़कनों पे सनम अपनी वफ़ा की कहानी लिखी
मैने तेरे नाम जान-ए-जिगर अपनी हसीं ज़िंदगानी लिखी
ये काजल क्यूं हँसे ये नैना क्यूं झुके
ये कैसा निखार मुझपे आया है
कोई बता दे ...
ओ मेरे रब्बा तेरा शुक्रिया
जो मैने मांगा मुझे मिल गया
मेरी मुहब्बत असर कर गई
ख्वाबों का महका चमन खिल गया
ये बंधन क्यूं बंधे ये रिश्ते क्यूं जुड़े
ये मौसम क्या संदेसा लाया है
कोई बता दे ...