diivaalii aa_ii ... da_iiyaa re da_iiyaa laaj mohe laage
- Movie: Leader
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: Naushad
- Lyricist: Shakeel Badayuni
- Actors/Actresses: Dilip Kumar, Vyjayantimala, Jayant
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

दीवाली आई घर-घर दीप जले
दईया रे दईया लाज मोहे लागे -२
पायल मोरी बाजे सास मोरी जागे
दईया रे दईया ...
आऊँ मैं कैसे डगर तोरी मितवा
छुप-छुप देखे हैं घर के लोगवा
पग ठहरे तो मन मोरा भागे -२
दईया रे दईया ...
चूड़ियाँ खनकें तो डर-डर जाऊँ
झाँझर झनके तो मर-मर जाऊँ
बँधे पग में शरम के धागे -२
दईया रे दईया ...
ननदी रोके देवर मोरा टोके
चलें ना बहाने चलें ना कोई धोखे
बड़ी मुश्क़िल है आज मोरे आगे -२
दईया रे दईया ...
