dhiire re chalo morii baa.nkii hiraniyaa
- Movie: Johar Mehmood in Goa
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist: Qamar Jalalabadi
- Actors/Actresses: Mehmood, I S Johar
- Year/Decade: 1965, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
धीरे रे चलो मोरी बांकी हिरनिया
कमर न लचके हाय सजनिया
धीरे रे चलो ...
तेरी बिखरी ज़ुल्फ़ें देख देख ये मस्त घटा शरमाई
हो देखो मस्त घटा शरमाई
तेरा रूप जो देखा झूम झूम ली बिजली ने अंगड़ाई
हो ली बिजली ने अंगड़ाई
काले बाल गोरा रूप जैसे साए में हो धूप
तुझे देख जिया भरमा ही गया
हो धीरे रे चलो ...
क्यूं दिल की राहें छोड़ छोड़ ये फूल चला ख़ारों पे
ये फूल चला ख़ारों पे
तेरा पिघले ऐसे रूप कि जैसे मोम हो अंगारों पे
जैसे मोम हो अंगारों पे
तेरा मुखड़ा गुलाबी तेरी चाल शराबी
मुझे राम कसम नशा आ ही गया
हो धीरे रे चलो ...