Browse songs by

der lagii aane me.n tumako

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


देर लगी आने में तुमको शुक्र है फिर भी आये तो
आस ने दिल का साथ न छोड़ा थोड़ा हम घबराये तो

शफ़क़ धनक महताब घटाएं तारे नग़्मे बिजली फूल
उस दामन में क्या क्या कुछ है वो दामन हाथ में आये तो

चाहत के बदले में हम तो बेच दें अपनी मर्ज़ी तक
कोई मिले तो दिल का गाहर कोई हमें अपनाए तो

झूठ है सब तारीख हमेशा अपने को दोहराती है
अच्छा मेरा ख़ाब-ए-जवानी थोड़ा सा दोहराए तो

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image