dekhanaa qismat ki aap apane pe rashk aa jaaye hai - - Talat
- Movie: non-Film
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director:
- Lyricist: Ghalib
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
देखना क़िस्मत कि आप अपने पे रश्क आ जाये है
मैं उसे देखूँ भला कब मुझसे देखा जाये है
ग़ैर को या-रब वो क्यूँ कर मना गुस्ताख़ी करें
गर हया भी उसको आती है तो शरमा जाये है
हो के आशिक़ वो परी-रुख़ और नाज़ुक बन गया
रंग खुलता जाये है जितना के उड़ता जाये है
शौक़ को ये लत कि हरदम नाला खेंचे जाइये
दिल की वो हालत कि दम लेने से घबरा जाये है
Comments/Credits:
% Credits: U V Ravindra